फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: अस्पताल ले जाना भूल गए हैं आयुष्मान कार्ड, तो क्या नहीं होगा मुफ्त इलाज? दिक्कत न हो इसलिए नियम जान लें

Thu, 25 Sep 2025 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Sep 2025 04:09 PM IST
सार

Ayushman Card Se Muft Ilaaj Kaise Karwyein: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card If you dont go to the hospital without Ayushman Card will you not get free treatment
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
loader

Ayushman Card Free Treatment Rule: केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनसे करोड़ों की संख्या में लाभार्थी जुड़े हैं और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसमें घर बनवाने से लेकर सब्सिडी और कई तरह की आर्थिक मदद देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसी तरह राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेशों में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं।

अब जैसे, अगर आप केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज देने का काम किया जाता है। इसके लिए पहले लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इसी आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आप आयुष्मान कार्ड को अपने साथ ले जाना भूल गए हैं, तो क्या आपको मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिलेगा? तो चलिए जानते हैं क्या कहता है नियम। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card If you dont go to the hospital without Ayushman Card will you not get free treatment
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

पहले जानते हैं आयुष्मान कार्ड की लिमिट

  • जो भी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं उन्हें इस कार्ड में 5 लाख रुपये की सालाना लिमिट दी जाती है यानी आप साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हर वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा ये तय लिमिट आयुष्मान कार्डधारकों के कार्ड्स में डाली जाती है।
Ayushman Card If you dont go to the hospital without Ayushman Card will you not get free treatment
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

भूल गए हैं आयुष्मान कार्ड तो कैसे करवाएंगे इलाज?

  • आपके साथ हो सकता है कि आप अपने साथ अस्पताल आयुष्मान कार्ड ले जाना भूल जाएं। ऐसे में अगर आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारी आपको मुफ्त इलाज देने से मना करता है, तो आप जान लें कि आप ऐसी स्थिति में भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card If you dont go to the hospital without Ayushman Card will you not get free treatment
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको करना ये है कि आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जब आपसे आयुष्मान कार्ड मांगा जाए तो आप उन्हें बताएं कि आपका आयुष्मान कार्ड घर पर रह गया है और आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आयुष्मान कार्ड से लिंक) उन्हें बताएं। इस मोबाइल नंबर से आपका सत्यापन हो जाता है और फिर चाहें तो आयुष्मान कार्ड मंगवा सकते हैं। अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाता है, तब भी आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card If you dont go to the hospital without Ayushman Card will you not get free treatment
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो जान लें कि जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो पीएफ के सदस्य नहीं हैं, जो ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं आदि। ये लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर भी ये चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed