फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अगर खत्म हो जाए आयुष्मान कार्ड की 5 लाख की लिमिट, तो फिर कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें

Sat, 04 Oct 2025 06:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Oct 2025 06:17 PM IST
सार

Ayushman Card Ka Benefits Kya Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन इसकी लिमिट होने पर क्या होगा?

विज्ञापन
Ayushman Card If the Ayushman card limit of Rs 5 lakh is exhausted then how can one get free treatment
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Free Treatment: सरकार ने मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चला रखी है। इसमें एक तरफ राज्य सरकारों ने कई योजनाएं चलाई हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। एक ऐसी ही योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।



इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए योजना से जुड़ने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसी कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर साल भर से पहले ये लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? चलिए जानते हैं इसका नियम क्या कहता है...

Ayushman Card If the Ayushman card limit of Rs 5 lakh is exhausted then how can one get free treatment
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala

मिलती है इतनी लिमिट?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है। इस लिमिट से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत होते हैं उनमें जाकर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Card If the Ayushman card limit of Rs 5 lakh is exhausted then how can one get free treatment
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं जिनमें आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, ये आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card If the Ayushman card limit of Rs 5 lakh is exhausted then how can one get free treatment
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala

इस समय रिन्यू होती है लिमिट

  • जैसा कि आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आयुष्मान कार्ड से आप 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा  इस लिमिट को हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू किया जाता है यानी हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डाली जाती है जिससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Ayushman Card If the Ayushman card limit of Rs 5 lakh is exhausted then how can one get free treatment
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होता है? - फोटो : Adobe stock photos

लिमिट खत्म हो जाए तो कैसे होगा मुफ्त इलाज?

  • आयुष्मान कार्ड की अगर लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर आपको अगली लिमिट आने का इंतजार करना होता है। इसे ऐसे समझें कि वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले आपकी लिमिट खत्म हो गई है, तो आपको आगे मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए अगले वित्तीय वर्ष का इंतजार करना होता है और जब ये लिमिट आ जाती है तब ही आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed