Ayushman Card Benefits: जरूतमंद और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं। इनमें राशन, शिक्षा, बिजली, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन, बीमा जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें ऐसी लाभकारी और कल्याकारी योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसमें पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और इसके बाद आवेदन करना होगा। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ce37b8f9d9666400610dd9","slug":"ayushman-card-how-to-check-my-eligibility-for-ayushman-card-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: घर बैठे ऐसे चेक करें क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: घर बैठे ऐसे चेक करें क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ
Mon, 23 Jan 2023 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Jan 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
कैसे बनवा सकता हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे बनवा सकता हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
ऐसे चेक करें पात्रता और फिर आवेदन:-
स्टेप 1
- आप अगर घर बैठे अपनी पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
- फिर आपको 10 अंकों का अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें
- इसके बाद ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करें
कैसे बनवा सकता हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
- अब आपको अपना प्रांत चुनना है और साथ में जिले पर भी क्लिक करना है
- आगे बढ़कर अपना और पिता के नाम जैसी जरूरी जानकारियां यहां भरें
- इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी और पात्र होने पर आप आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे बनवा सकता हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर दस्तावेज देने हैं
- इनमें आपको राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक एक्टिव मोबाइल नंबर देना होगा
विज्ञापन
कैसे बनवा सकता हैं आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करते हैं और आपकी पात्रता चेक करते हैं
- सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
- फिर 10-15 दिनों के अंदर आपका कार्ड बनकर जारी हो जाता है।