फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2023, तो ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक

Mon, 23 Jan 2023 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online Check Price And All Other Details Here
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online - फोटो : Istock

How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online: भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार यानी गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 26 जनवरी, 1950 के दिन भारत ने संविधान को अपनाया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर विभिन्न राज्यों की खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है।

इसके अलावा कई शानदार परेड इस दिन कर्तव्य पथ पर निकाले जाते हैं। लोकतंत्र के इस खूबसूरत पर्व का आनंद लेने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में वो काफी पहले ही परेड देखने के लिए अपनी बुकिंग करा लेते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो जानकारी के अभाव में टिकट की बुकिंग नहीं करा पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस का लुत्फ उठाने के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online Check Price And All Other Details Here
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online - फोटो : Istock

टिकट बुकिंग के  लिए भारत सरकार ने लॉन्च किया यह खास पोर्टल

गणतंत्र दिवस 2023 की परेड को लेकर भारत सरकार ने एक खास पोर्टल https://www.aamantran.mod.gov.in/login को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर विजिट करके आप आसानी से परेड देखने के लिए अपनी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना? 13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online Check Price And All Other Details Here
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online - फोटो : Istock

How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online

  • टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले https://www.aamantran.mod.gov.in/login विजिट करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करते समय आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता आदि जरूरी जानकारी दर्ज करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online Check Price And All Other Details Here
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online - फोटो : Istock
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको रिपब्लिक डे, रिहर्सल-बीटिंग द रिट्रीट, बीटिंग द रिट्रीट - एफडीआर, बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी) आदि इवेंट दिखेंगे, जिनकी टिकट की बुकिंग हो रही है। 
विज्ञापन
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online Check Price And All Other Details Here
How to Book Republic Day Parade Tickets 2023 Online - फोटो : Istock
  • यहां आपको गणतंत्र दिवस टिकट रेंज को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करनी है।
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद अपनी एक फोटो को अपलोड करें। इन सभी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपको पेमेंट करना है।
  • पेमेंट करते ही आपकी टिकट बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। इसके बाद आप अपने टिकट को डाउनलोड करके रख लें। 

Driving Tips: सर्दियों में भारी धुंध के बीच भी आसानी से कर सकेंगे कार को ड्राइव, बस फॉलो करें ये टिप्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed