फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपने चेक की अपनी पात्रता? इस सरल तरीके सें करें, क्या पता आपको भी मिल जाए 5 लाख का लाभ

Mon, 21 Nov 2022 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Nov 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

Ayushman Card Eligibility: सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है। लेकिन कई मर्तबा ऐसा भी हो जाता है कि लोगों को योजना के बारे में पता ही नहीं होता कि क्या वो भी उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप भी अपनी पात्रता चेक करें। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' में। इस योजना को केंद्र सरकार ने शुरु किया था, लेकिन अब इस योजना से ज्यादातर राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में जानते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Ayushman Card how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

इस सरल तरीके से आप भी चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं यानी आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर 'Am I Eligible' का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर यहां पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करना है।
विज्ञापन
Ayushman Card how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको यहां पर दो विकल्प मिलेंगे। इसमें पहले वाले विकल्प में आपको अपना राज्य चुन लेना है। फिर दूसरे वाले में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है, और फिर सर्च करना है। ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed