फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड से क्या किसी भी अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें नियम वरना दिक्कत होना तय

Tue, 13 Oct 2026 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:01 PM IST
सार

Ayushman Card Hospital List In Hindi: जो लोग पात्र हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
Ayushman Card Hospital List: Can You Get Free Treatment at Any Private Hospital
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Hospitals List: बीमारी के समय इलाज का खर्च परिवार की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड आपकी काफी मदद कर सकते हैं।



दरअसल, आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लोग मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है तो आप भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे जान सकते हैं कि आयुष्मान कार्ड से क्या किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं या नहीं...

Trending Videos
Ayushman Card Hospital List: Can You Get Free Treatment at Any Private Hospital
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock

आयुष्मान कार्ड से साल में कितने रुपये तक का इलाज मुफ्त है?

  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को एक साल में 5 लाख रुपये तक के अस्पताल में भर्ती होकर कराए जाने वाले निर्धारित इलाज का कवर मिलता है
  • इस सुविधा का लाभ योजना के नियमों के अनुसार लिया जा सकता है
  • आयुष्मान कार्ड में हर साल 5 लाख रुपये की लिमिट आती है, इसलिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
Ayushman Card Hospital List: Can You Get Free Treatment at Any Private Hospital
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड से क्या किसी भी अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • ये जान लें कि आयुष्मान कार्ड से आप सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते
  • आयुष्मान कार्ड के जरिए सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ उन निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज कराया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
  • आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जो इस योजना में पंजीकृत है कौन सा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Hospital List: Can You Get Free Treatment at Any Private Hospital
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

क्या सभी प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • नहीं, आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद आप किसी भी प्राइवेट अस्पताल में जाकर मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते
  • प्राइवेट अस्पताल का योजना में पंजीकृत होना जरूरी है
  • इसके अलावा संबंधित बीमारी या उपचार का योजना के तहत कवर होना भी आवश्यक है
विज्ञापन
Ayushman Card Hospital List: Can You Get Free Treatment at Any Private Hospital
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, कैसे करें चेक?

  • इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट hem.nha.gov.in/search पर जाएं
  • फिर यहां उपलब्ध सर्च विकल्पों के जरिए अपने राज्य, जिले या पिन कोड में से किसी एक को दर्ज कर आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed