PAN-Aadhaar Link Status: आज के समय में पैन कार्ड केवल आयकर रिटर्न भरने के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग और कई अन्य वित्तीय कामों के लिए भी जरूरी दस्तावेज है। वहीं, आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान और सत्यापन के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
{"_id":"6ace0db8a490588063048164","slug":"pan-aadhaar-link-what-happens-if-your-pan-card-is-not-linked-to-aadhaar-check-status-online-2026-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: पैन कार्ड-आधार लिंक नहीं है तो कौन से काम अटक सकते हैं? यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: पैन कार्ड-आधार लिंक नहीं है तो कौन से काम अटक सकते हैं? यहां देखें लिस्ट
Tue, 13 Oct 2026 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:23 PM IST
सार
PAN-Aadhaar Link: पैन-आधार लिंक नहीं होने पर पात्र व्यक्तियों का पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे टैक्स रिफंड और अधिक दर पर टीडीएस कटने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाना जरूरी होता है।
विज्ञापन
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक?
- फोटो : Adobe Stock
पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होने पर क्या होंगी परेशानियां?
- अगर आपका पैन निष्क्रिय हो गया है, तो सबसे पहले आयकर से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं
- ऐसे पैन पर मिलने वाला टैक्स रिफंड रोका जा सकता है
- इसके अलावा पैन कार्ड दोबारा सक्रिय होने तक रिफंड की अवधि के लिए ब्याज भी नहीं मिलेगा
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक?
- फोटो : Adobe Stock
- कुछ मामलों में आपकी आय से टैक्स की कटौती यानी टीडीएस अधिक दर पर हो सकती है
- इसी तरह जहां लागू हो वहां टैक्स कलेक्शन एट सोर्स यानी टीसीएस भी अधिक दर पर किया जा सकता है
- पैन निष्क्रिय होने पर कुछ वित्तीय लेनदेन और केवाईसी से जुड़े कामों में भी परेशानी आ सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक?
- फोटो : Adobe Stock
पैन-आधार लिंकिंग का स्टेटस कैसे चेक करें?
पहला स्टेप
- आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं
- फिर होम पेज पर Quick Links सेक्शन में 'Link Aadhaar Status' वाला विकल्प चुनें
विज्ञापन
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
- इसके बाद 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करें
- ऐसे में स्क्रीन पर आपको लिंकिंग से जुड़ी स्थिति दिखाई देगी
- अगर पैन और आधार कार्ड पहले से लिंक हैं, तो इसकी जानकारी यहां पर मिल जाएगी