फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो यहां करें चेक आपका बन पाएगा या नहीं

Mon, 03 Feb 2025 07:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Feb 2025 07:20 PM IST
सार

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। मौजूदा समय में सब्सिडी से लेकर अन्य लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाएं भारत सरकार चला रही है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।



बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते है और फिर इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

ayushman card eligibility criteria who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इस कार्ड को बनवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है और यहां जाकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
ayushman card eligibility criteria who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें पात्रता:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करना चाहते हैं तो पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
  • फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां भरनी हैं जैसे, 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद इस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है और लॉगिन करना है
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले वाले में अपना राज्य चुनें
  • अब दूसरे वाले में अपना जिला चुन लें और इसके बाद आपको सर्च का ऑप्शन चुनना है
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • यहां पर आपको सर्च करने के लिए कोई एक दस्तावेज चुनना होता है
  • आप देखेंगे कई सारे दस्तावेज यहां पर होंगे जिसमें से आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • अगर आपने आधार कार्ड चुना है तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक करें और फिर आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed