Ayushman Bharat Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। मौजूदा समय में सब्सिडी से लेकर अन्य लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाएं भारत सरकार चला रही है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
{"_id":"67a0c7f27947f69c010a71ef","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-who-is-eligible-for-ayushman-card-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो यहां करें चेक आपका बन पाएगा या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो यहां करें चेक आपका बन पाएगा या नहीं
Mon, 03 Feb 2025 07:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Feb 2025 07:20 PM IST
सार
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
कहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इस कार्ड को बनवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
- ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है और यहां जाकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें पात्रता:-
पहला स्टेप
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करना चाहते हैं तो पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
- फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां भरनी हैं जैसे, 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद इस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें
- फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है और लॉगिन करना है
- फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले वाले में अपना राज्य चुनें
- अब दूसरे वाले में अपना जिला चुन लें और इसके बाद आपको सर्च का ऑप्शन चुनना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- यहां पर आपको सर्च करने के लिए कोई एक दस्तावेज चुनना होता है
- आप देखेंगे कई सारे दस्तावेज यहां पर होंगे जिसमें से आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
- अगर आपने आधार कार्ड चुना है तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
- इसके बाद सर्च पर क्लिक करें और फिर आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।