IRCTC Sikkim Tour Package: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन वीक में किसी शानदार जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत सिक्किम में घूमने का मौका मिल रहा है। सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व में बसा एक छोटा सा राज्य है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के लिए यह राज्य देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है। सिक्किम की हरी भरी घाटियां यहां की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। सिक्किम की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन वीक में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत खूबसूरत सिक्किम में घूम सकते हैं।
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन वीक में सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत सिक्किम, IRCTC लाया है टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 03 Feb 2025 06:50 PM IST
सार
सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व में बसा एक छोटा सा राज्य है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के लिए यह राज्य देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन