फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आपके परिवार में कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें

Fri, 29 Mar 2024 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits List And Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

Ayushman Card Scheme: सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इन योजनाओं पर काफी पैसे भी सरकार की तरफ से खर्च किए जाते हैं। दूसरी तरफ शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार एक स्वास्थ्य योजना भी चलाती है, जिसका नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इससे जुड़ना चाहते हैं या आपके परिवार के लोग, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं कि आपको लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Benefits List And Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर बात करें कि एक परिवार के कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, तो जान लें कि इसकी कोई सीमा निर्धारित नहीं है। जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में हैं, वे इसका लाभ ले सकते हैं।
Ayushman Card Benefits List And Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
  • वहीं, जो लोग पात्र होते हैं, उन्हीं का आयुष्मान कार्ड बनता है। ये कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits List And Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ये लोग हैं पात्र:-

  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि ये लोग पात्र होते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits List And Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

आवेदन करने का तरीका:-

  • अगर आप पात्र हैं, तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर आपके दस्तावेज चेक होते हैं और साथ ही पात्रता भी चेक की जाती है
  • इसके बाद जांच सही पाई जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed