फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कैसे पता करें गाड़ी का बिगड़ गया है व्हील एलाइनमेंट? यहां जानें तरीका

Fri, 29 Mar 2024 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
what is wheel alignment and wheel balancing and importance in car
कार के व्हील एलाइनमेंट कैसे करवाएं? - फोटो : istock

Wheel Alignment: अगर आपके पास भी गाड़ी है, तो आप समझ सकते हैं कि इसकी सर्विस पर कितना खर्चा आता है और ये करवाना क्यों जरूरी है। दरअसल, जब गाड़ी चलती है, तो जाहिर है कि इसमें कोई हल्की-फुल्की दिक्कत आ ही जाती है। साथ ही एक तय समय बाद गाड़ी की सर्विस करवाना भी जरूरी हो जाता है। वहीं, आपने ध्यान दिया होगा कि आप जब गाड़ी सर्विस करवाने जाते हैं तो मैकेनिक आपको व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग के बारे में कहता होगा कि ये बिगड गई है, इसकी बैलेंसिग करवानी होगी। ऐसे में ज्यादातर लोग उलझन में रहते हैं कि क्या ये सच में बिगड़ गया है या नहीं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे जान सकते हैं कि व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ गई है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

what is wheel alignment and wheel balancing and importance in car
कार के व्हील एलाइनमेंट कैसे करवाएं? - फोटो : istock

व्हील एलाइनमेंट-बैलेंसिंग बिगड़ने का कारण

  • अगर आप सोच रहे हैं कि व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ कैसे जाती है, तो इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है सड़कों पर बने गड्ढे। दरअसल, जब गाड़ी गड्ढों वाली सड़क या कच्ची सड़क पर चलती है, तो इससे व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ने लगते हैं।
what is wheel alignment and wheel balancing and importance in car
कार के व्हील एलाइनमेंट कैसे करवाएं? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं पता

  • अगर आपकी कार की स्टीयरिंग में वाइब्रेशन यानी कंपन महसूस हो, तो ये संकेत होता है कि कार का व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ रहे हैं। यही नहीं, जब कार की स्पीड 60 से ऊपर जाती है और स्टीयरिंग में कंपन महसूस हो रहा है, तो ये भी एक कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is wheel alignment and wheel balancing and importance in car
कार के व्हील एलाइनमेंट कैसे करवाएं? - फोटो : istock

गाड़ी के इस पार्ट को होता है नुकसान

  • अगर गाड़ी की व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ जाती है और इसे ठीक नहीं करवाया जाता, तो इसका सीधा नुकसान टायर को पहुंचता है। वहीं, अगर लंबे समय तक इस समस्या को ठीक न करवाया जाए, तो इससे गाड़ी के शॉकर खराब होने लगते हैं।
विज्ञापन
what is wheel alignment and wheel balancing and importance in car
कार के व्हील एलाइनमेंट कैसे करवाएं? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आपकी गाड़ी पांच से 10 हजार किलोमीटर चल चुकी है या आपकी गाड़ी रोजाना काफी ज्यादा चलती है, तो ऐसे में आपको अपनी गाड़ी के व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग को चेक करवा लेना चाहिए। वहीं, जब गाड़ी को सर्विस करवाने ले जाएं, तो इसे चेक जरूर करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed