Ayushman Bharat Yojana Benefits: मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। अगर आप भी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको उसके लिए सबसे पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जैसे, बात अगर केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
{"_id":"67bd7ba9a2f82493270c7513","slug":"ayushman-card-benefits-in-hindi-how-to-apply-for-ayushman-card-ayushman-card-kaise-banwayein-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें आपको कैसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें आपको कैसे मिलेगा लाभ
Tue, 25 Feb 2025 01:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:53 PM IST
सार
भारत सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। आप इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe stock
सालाना 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप आयुष्मान कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है और जो बीमारियां इस योजना में कवर होती हैं उनके लिए आपको पैसे नहीं देने होते हैं।
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले पात्रता चेक कर लें
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पहले पात्रता चेक कर लें। इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां देनी हैं जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
स्टेप 1
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
- फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- पात्रता चेक होने के बाद आवेदनकर्ता के दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
- फिर जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन किया जाता है
- इसके बाद फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।