Free Update Aadhaar Card: आपको सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम करवाना हो, इसके लिए आपको कई अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक दस्तावेज आपका आधार कार्ड भी है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या इसमें कोई गलती है तो आपका काम अटक सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें।
{"_id":"67b9c1e6970683e7fb0a2ee0","slug":"how-to-update-aadhaar-card-before-14-june-2025-aadhaar-kaise-update-kare-2025-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: 14 जून तक ऐसे अपडेट करवा लें अपना आधार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: 14 जून तक ऐसे अपडेट करवा लें अपना आधार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Tue, 25 Feb 2025 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:52 AM IST
विज्ञापन
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
आधार कार्ड को ऐसे करवा सकते हैं अपडेट:-
पहला स्टेप
- आपने अगर अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे करवा सकते हैं
- आधार को अपडेट करवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
- फिर आपको यहां पर कई विकल्प मिलेंगे जिसमें से आपको 'अपडेट आधार' पर क्लिक करना है
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होता है, इसलिए अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें
- फिर आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- ऐसे में आपको आए हुए ओटीपी को यहां पर दर्ज करना होता है
- इसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- अब जब लॉगिन हो चुका है तो आपको दस्तावेज अपडेट करने वाले विकल्प को चुनना है
- फिर आपको अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना है
- अब इसमें नीचे की तरफ आएं और फिर आपको यहां पर दो दस्तावेज अपडेट करने हैं
- इसमें आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ अपडेट कर सकते हैं जैसे, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड
विज्ञापन
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
- अब आप देखेंगे कि आपका फॉर्म सबमिट हो गया है जिसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिसे संभालकर रखें
- आप इस नंबर से ही ये चेक कर सकते हैं कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं
- ध्यान दें कि 14 जून तक अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें।