Ayushman Card: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, दोनों ही जगहों पर सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इनमें पेंशन, राशन, बीमा, शिक्षा, रोजगार देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को चलाया जा रहा है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप कैसे जरूरत के समय इस कार्ड के जरिए लाभ ले सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63f46439abde4421fb0f5bd5","slug":"ayushman-card-benefits-how-to-claim-ayushman-card-for-free-treatment-in-hospital-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: अगर आपका भी बन चुका है आयुष्मान कार्ड, तो यहां जानें अस्पताल में भर्ती होने पर कैसे ले सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: अगर आपका भी बन चुका है आयुष्मान कार्ड, तो यहां जानें अस्पताल में भर्ती होने पर कैसे ले सकते हैं लाभ
Tue, 21 Feb 2023 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Istock
इस तरह से कर सकते हैं क्लेम:-
स्टेप 1
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो इससे आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- ऐसे में अगर आप अपने इस कार्ड के जरिए मुफ्त में इलाज करवाना चाहते हैं, तो पहले उस अस्पताल में कार्ड लेकर जाएं जहां इलाज करवाना है
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप जिस भी अस्पताल में जाएं, वहां सबसे पहले ये पता करें कि ये अस्पताल आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड है या नहीं
- आप इसके लिए लिस्ट भी चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल में बने हुए 'आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क' पर जाना है
- यहां जाकर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना है और उन्हें बताना है कि आपको क्या इलाज करवाना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारी आपके कार्ड की और पात्रता आदि की जांच करता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आप अपने आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।