Ayushman Card: देश में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उन योजनाओं का लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। इनमें सस्ता व मुफ्त राशन, शिक्षा, रोजगार, पेंशन आदि शामिल हैं। ठीक इसी तरह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए भी कई तरह की योजनाएं चलती हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो चलिए ये जानने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं...
{"_id":"63846f0d33f9ee6fc566d135","slug":"ayushman-card-benefits-ayushman-card-eligibility-check-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card Benefits: क्या आपका बन जाएगा आयुष्मान कार्ड? ऐसे लगाएं घर बैठे मिनटों में पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card Benefits: क्या आपका बन जाएगा आयुष्मान कार्ड? ऐसे लगाएं घर बैठे मिनटों में पता
Mon, 28 Nov 2022 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे जान सकते हैं कि आपका कार्ड बन पाएगा या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं यानी आप उसके लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको वेबसाइट पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको यहां पर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर देना है। अब आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प हैं, जिसमें आपको पहले वाले में अपने राज्य को चुन लेना है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको दूसरे विकल्प में अपने राशन कार्ड का नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करें। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।