फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: नहीं भरना होता है कोई प्रीमियम, मुफ्त में करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का इलाज, जानें कैसे

Sat, 11 Feb 2023 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Feb 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: without any premium you take free treatment of up to 5 lakh rupees
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और कैसे इसकी पात्रता चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे और उसको कोई बीमारी न घेरे। पर इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि आजकल तो छोटे-छोटे बच्चे तक गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो कई बार इलाज में तो काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसके लिए लोगों को अपनी जेब से पैसे भरने पड़ते हैं या फिर कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए इलाज करवाते हैं, जिसमें उन्हें प्रीमियम भरना पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर कोई नहीं इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: without any premium you take free treatment of up to 5 lakh rupees
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और कैसे इसकी पात्रता चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

नहीं देना होता कोई प्रीमियम

  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना का अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनता है, जिससे वो मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का अपना इलाज करवा सकते हैं। साथ ही इस योजना में किसी तरह का कोई भी प्रीमियम भी नहीं देना होता है।
Ayushman Bharat Yojana: without any premium you take free treatment of up to 5 lakh rupees
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और कैसे इसकी पात्रता चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका मुफ्त में इलाज हो सके, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करके ये जानना पड़ेगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
  • ऐसे में आपको पात्रता चेक करने के लिए पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: without any premium you take free treatment of up to 5 lakh rupees
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और कैसे इसकी पात्रता चेक कर सकते हैं? - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • फिर आपको वेबसाइट पर जाने के बाद 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज कर देना है
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: without any premium you take free treatment of up to 5 lakh rupees
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और कैसे इसकी पात्रता चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है
  • जबकि दूसरे वाले में आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरकर सर्च करना है
  • ऐसा करते ही आप जान पाएंगे कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed