Ayushman Bharat Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं उनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। इनमें कई योजनाओं में आर्थिक मदद दी जाती है तो कई योजनाओं में सब्सिडी या अन्य तरह की चीजें देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर कार्डधारक इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुप्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों जिसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक कर लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"673480d21e202201a6097318","slug":"ayushman-bharat-yojana-who-is-eligible-for-ayushman-card-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले ऐसे करें चेक
Wed, 13 Nov 2024 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:09 PM IST
सार
आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन अपात्र है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन अपात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है और आगे अपनी जानकारी भरकर आप जान सकते हैं आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन अपात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं उसमें सबसे पहले वे लोग आते हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिन लोगों का मकान कच्चा है, वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, वे भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन अपात्र है?
- फोटो : Adobe stock
- किसी के परिवार में अगर कोई दिव्यांग है तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं
- भूमिहीन व्यक्ति भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं या फिर आप ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में रहते हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन अपात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इसे बनवा सकते हैं
- आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।