Ayushman Card: आपने आयुष्मान भारत योजना के बारे में तो सुना ही होगा? मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई और अब कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ी हैं। इसलिए इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है, क्योंकि अगर इनमें से एक भी कम हुआ तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Scheme: यहां जरूर देख लें दस्तावेजों की सूची, एक भी कम होने पर अटक सकता है आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- दरअसल, अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं, तो इसके बाद आप योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। इसमें कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
अगर आप भी पात्र हैं और आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको उस वक्त कुछ दस्तावेज चाहिए...
- ये दस्तावेज है आपका राशन कार्ड
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
- केंद्र पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आपका आवेदन करेंगे
स्टेप 2
- फिर आपसे आपके दस्तावेज मांगे जाएंगे
- जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा और आपकी पात्रता भी चेक होगी
- इसके बाद सब सब कुछ सही पाया जाएगा, तो आपका आवेदन योजना में कर दिया जाता है।