फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, दिल्लीवासी अब करा सकेंगे 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Thu, 20 Feb 2025 09:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 09:16 PM IST
सार

देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना हेल्थ इंश्योरेंस कवर का लाभ ले रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह योजना दिल्ली में लागू नहीं थी। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के बाद अब दिल्लीवासी भी आयुष्मान भारत योजना के साथ जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Started In Delhi People Can Take Benefit Of 10 Lakhs Rupees Health Insurance Cover
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Amarujala

रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का शपथ ले चुकी हैं। आज अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्लीवासी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसको लेकर दिल्ली की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना हेल्थ इंश्योरेंस कवर का लाभ ले रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह योजना दिल्ली में लागू नहीं थी। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के बाद अब दिल्लीवासी भी आयुष्मान भारत योजना के साथ जुड़ सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव से पहले प्रचार के दौरान इस बारे में कहा था कि बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोग 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। 

Ayushman Bharat Yojana Started In Delhi People Can Take Benefit Of 10 Lakhs Rupees Health Insurance Cover
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। 

Ayushman Bharat Yojana Started In Delhi People Can Take Benefit Of 10 Lakhs Rupees Health Insurance Cover
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

IRCTC: सस्ते में आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए केरल, इतने किराये में खाने पीने से लेकर ठहरने की भी होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Started In Delhi People Can Take Benefit Of 10 Lakhs Rupees Health Insurance Cover
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

नजदीकी जनसेवा केंद्र पर एजेंट दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करेगा। पात्रता की जांच करने के बाद वह स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Started In Delhi People Can Take Benefit Of 10 Lakhs Rupees Health Insurance Cover
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आप स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed