Ayushman Bharat Yojana Benefits: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या मौजूदा समय में भी काफी ज्यादा है, जो लोग गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। ये लोग मलूभूत सुविधाओं के लिए हर दिन जंग लड़ रहे हैं। खाने की चीजें, घर, आर्थिक मदद जैसी चीजें सरकार की तरफ से कई योजनाओं के जरिए दी जा रही हैं। जैसे बात अगर स्वास्थ्य बीमा कवर की करें, तो भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसमें आवेदन करने के बाद आपका कार्ड बनता है, जिसके जरिए आप 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप इस योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को पहले ही जान लेना चाहिए। वरना आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62f09a7713dd9e2bb3649625","slug":"ayushman-bharat-yojana-registration-will-be-cancelled-know-why-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Yojana: आवेदन से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat Yojana: आवेदन से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन
Mon, 08 Aug 2022 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: आयुष्मान कार्ड का आवेदन किन कारणों की वजह से रद्द हो सकता है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ayushman Bharat Yojana Benefits: आयुष्मान कार्ड का आवेदन किन कारणों की वजह से रद्द हो सकता है
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
पात्रता जानना जरूरी
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको इसकी पात्रता के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस योजना का लाभ वो लोग ले सकते हैं- जिनके पास कच्चा मकान है, जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, जो भूमिहीन व्यक्ति है, जो आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो, जो दिहाड़ी मजदूरी करता हो, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग, निराश्रित, आदिवासी आदि हों।
Ayushman Bharat Yojana Benefits: आयुष्मान कार्ड का आवेदन किन कारणों की वजह से रद्द हो सकता है
- फोटो : istock
दस्तावेज
- अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप आवेदन के वक्त अपने पास सभी जरूरी दस्तावेज रखें। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं, तो ऐसी स्थिति में जब वेरिफिकेशन होगा, तब आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: आयुष्मान कार्ड का आवेदन किन कारणों की वजह से रद्द हो सकता है
- फोटो : istock
गलती से बचें
- जब आप इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको पंजीकरण के समय ध्यान देना है कि कोई त्रुटि न करें। अगर आपके फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है, तो आपके आवेदन के रद्द होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: आयुष्मान कार्ड का आवेदन किन कारणों की वजह से रद्द हो सकता है
- फोटो : Istock
मिलता है ये लाभ
- साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई। इस योजना के अंदर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, और फिर इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों से आप अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।