Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility: आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। ये केंद्र सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर योजना है। इसके अंतर्गत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थियों को एक गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वो अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य देश के करोड़ों गरीब लोगों को इस स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के साथ जोड़ना है।
{"_id":"6301e270d9ba9d3d524095e5","slug":"ayushman-bharat-yojana-registration-process-eligibility-and-required-document-for-applying-govt-health-id-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये का मिल रहा है मुफ्त इलाज, योजना में आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये का मिल रहा है मुफ्त इलाज, योजना में आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें
Sun, 21 Aug 2022 02:24 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility
- फोटो : Istock
अगर आप भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको रजिस्ट्रेशन करने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। भारत सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है।
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility
- फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और पते के प्रमाण की जरूरत होगी। इस योजना में केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility
- फोटो : Istock
आयुष्मान भारत स्कीम में निम्नलिखित लोग ही आवेदन कर सकते हैं -
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- भूमिहीन व्यक्ति
- आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
- निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility
- फोटो : Istock
अगर आप भारत सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmjay.gov.in/ विजिट करना है। वहीं अगर आप योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा।