Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। भारत सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर उन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए की गई है, जो आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थी को आयुष्मान भारत कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कैसे करें इस स्कीम में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन