फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत और क्या है आवेदन का तरीका? यहां जानें

Thu, 02 Jan 2025 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Jan 2025 02:40 PM IST
सार

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि आप पात्र हैं या नहीं। फिर आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज भी चाहिए होते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement For Ayushman Card
आयुष्मान भारत योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Registration Process: हमारे देश में जितनी भी योजनाएं चलती हैं उनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने की कोशिश की जाती है। किसी योजना के जरिए महिलाओं को तो किसी योजना के जरिए बुजुर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। जबकि, कई योजनाओं से किसानों या बच्चों आदि को जोड़ा गया है। ऐसी ही एक योजना है जिसका लाभ गरीब लोगों को दिया जाता है और इस योजना का नाम है आयुष्मान भारत योजना।



इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज से जोड़ा जाता है जिसमें उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। पर अगर आप इस योजना में आवेदन कर रहे हैं तो पहले जान लें कि आपको कौन-कौन से दस्तावेज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement For Ayushman Card
आयुष्मान भारत योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र होने पर आपको दस्तावेज देने होते हैं
  • इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है जिसके बाद आपका आवेदन हो जाता है
  • फिर आप आखिर में आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement For Ayushman Card
आयुष्मान भारत योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

आवेदन के समय कौन से दस्तावेज हैं जरूरी:-

आप अगर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इनकी जरूरत आपको आवेदन के समय पड़ती है और अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है या कोई दस्तावेज कम है तो आपको रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ये दस्तावेज कौन से हैं...
 

  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement For Ayushman Card
आयुष्मान भारत योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • राशन कार्ड चाहिए
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर जिसे योजना से रजिस्टर्ड करवाना है
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज।
  • अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपको इस स्कीम में आवेदन करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement For Ayushman Card
आयुष्मान भारत योजना क्या है? - फोटो : Adobe stock

आयुष्मान कार्ड धारक को मिलता है ये लाभ

  • बात अगर आयुष्मान कार्ड धारक को मिलने की करें तो आपको इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के बाद हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। आप योजना में पंजीकृत अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। यहां ये भी जान लें कि आपको हर साल ये कवर मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed