Ayushman Bharat Yojana Registration Process: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। योजना के अंतर्गत लाभार्थी का एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे आप आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: बड़ा आसान है आयुष्मान भारत कार्ड को बनवाना, जानें क्या है प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन