Ayushman Card: जब भी कोई सरकार कोई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती है तो इसके पीछे एक उद्धेश्य होता है कि जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिले। इन योजनाओं का लाभ शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उससे जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत योजना।
{"_id":"67973e09b817ffffe40f4c5d","slug":"ayushman-bharat-yojana-limit-of-ayushman-card-every-year-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या आयुष्मान कार्ड से हर साल करवा सकते हैं मुफ्त इलाज या होती है कोई लिमिट? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या आयुष्मान कार्ड से हर साल करवा सकते हैं मुफ्त इलाज या होती है कोई लिमिट? यहां जानें
Mon, 27 Jan 2025 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Jan 2025 01:36 PM IST
सार
अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आप हर साल कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं पात्र कौन है?
- इस योजना के लिए जो लोग पात्र हैं वे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
- इसके लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं और फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती हैं जिसके बाद आप जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर भी जा सकते हैं और यहां से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कितनी लिमिट?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। वहीं, आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। इसके लिए आपको सूचीबद्ध अस्पताल (ये वे अस्पताल हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं और इसमें सराकरी एवं प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल हैं) में जाना होता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
- आपको अस्पताल में अपना आयुष्मान कार्ड लेकर जाना होता है और यहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर आयुष्मान मित्र से मिलना होता है। इसके बाद आपके कार्ड को वेरिफाई करके आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।