Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। इस कारण हर साल देश में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय रखना चाहिए।
ABY: करने जा रहे हैं आयुष्मान भारत योजना में आवेदन, तो जान लें ये जरूरी बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, पते का सबूत, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
आयुष्मान भारत योजना में निम्नलिखित लोग ही आवेदन कर सकते है -
- भूमिहीन व्यक्ति
- आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
आयुष्मान भारत योजना में केवल पात्र लोग ही आवेदन कर सकते हैं। स्कीम में आवेदन करने के लिए आप अपनी पात्रता की जांच आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।