फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: एक परिवार में कितने सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? जानिए क्या है नियम?

Thu, 07 Nov 2024 06:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How Many Members In One Family Can Take The Benefit Of This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार देश में गरीब लोगों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं को संचालन कर रही है। देश में हर साल बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई गरीब लोगों की जान चली जाती है। इसी समस्या को कम करने के लिए भारत सरकार देश में आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।



इस स्कीम का लाभ लेकर देश में गरीब लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? 

Ayushman Bharat Yojana: How Many Members In One Family Can Take The Benefit Of This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना को जब लॉन्च किया गया था उस समय पात्रता से संबंधित जानकारी दी गई थी। वहीं अगर बात करें कि एक परिवार में कितने लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? तो इसको लेकर किसी प्रकार की कोई लिमिट नहीं तय की गई है। 

IRCTC: माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Ayushman Bharat Yojana: How Many Members In One Family Can Take The Benefit Of This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

एक परिवार में जितने चाहे उतने सदस्य अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, आयुष्मान भारत योजना का लाभ परिवार के उन्हीं सदस्यों को मिलेगा जो स्कीम के लिए पात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How Many Members In One Family Can Take The Benefit Of This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How Many Members In One Family Can Take The Benefit Of This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

यहां एजेंट दस्तावेजों की मदद से स्कीम में आपकी पात्रता की जांच करेगा। अगर आप पात्र हुए तो वह आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा। स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

PM Vidya Lakshmi: क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना? किन्हें मिलेगा लाभ और क्या हैं पात्रता की शर्तें?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed