Ayushman Bharat Yojana: देश में आज के समय करोड़ों गरीब लोग पैसों के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। कई बार तो गंभीर बीमारी होने पर ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इनमें से कई लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में इन लोगों की समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना नामक एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोग पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ प्राप्त करके किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने की स्थिति में अपना अच्छे से इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को देशभर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
Ayushman Bharat Yojana: क्या सभी अस्पतालों में करा सकते आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज, जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन