फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्डधारक को इलाज के लिए देने होते हैं पैसे? यहां जानें सब कुछ

Tue, 16 Apr 2024 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Apr 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
ABY: Does the Ayushman card holder have to pay for treatment or not
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Details in Hindi: जब भी आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो आपको सबसे पहले उस योजना के लिए पात्र होना पड़ता है। हर एक योजना की पात्रता अलग-अलग है। ऐसे में पात्र लोग योजना से जुड़कर लाभान्वित हो पाते हैं। इसी कड़ी में एक योजना आयुष्मान भारत योजना है। ये एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। पर यहां पर ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि क्या इन आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त का इलाज होता है या फिर कार्डधारक को पैसे देने होते हैं? क्योंकि जो लोग नए कार्डधारक होते हैं, उन्हें इस बात का पता नहीं होता है। पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: Does the Ayushman card holder have to pay for treatment or not
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock

क्या इलाज के लिए देने पड़ते हैं पैसे?

  • आयुष्मान भारत योजना से जो पात्र लोग जुड़ते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद कार्डधारक इस कार्ड के जरिए अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं।
ABY: Does the Ayushman card holder have to pay for treatment or not
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock
  • कार्डधारक को अपने इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। बस कार्डधारक को सूचीबद्ध अस्पताल में जाना होता है, जहां पर उसे अपना कार्ड दिखाना होता है। इसके बाद आपका पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: Does the Ayushman card holder have to pay for treatment or not
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock

कैसे बनवा सकते हैं कार्ड?

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है, जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
ABY: Does the Ayushman card holder have to pay for treatment or not
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock

ये लोग होते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र:-

  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed