फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: बिजली बिल भर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, चल रही है यह बड़ी धोखाधड़ी

Tue, 16 Apr 2024 11:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity Bill Fraud Message Circulating On Social Media Check All Details Here
Electricity Fraud Alert - फोटो : Istock

Electricity Bill Fraud Message: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कार्यों को काफी आसान बना दिया है। ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करना हो या कुछ और सभी जरूरी कार्य हम घर बैठे आसानी से कर ले रहे हैं। एक तरफ जहां डिजिटल क्रांति आने के बाद हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ इसके समानांतर जालसाजी और साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में आज के इस डिजिटल युग में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इन दिनों जालसाज लोगों के साथ फ्रॉड करने के नए नए हथकंडे उठा रहे हैं। इसी कड़ी में जालसाजों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने क लिए एक अनोखा तरीका सामने निकाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Electricity Bill Fraud Message Circulating On Social Media Check All Details Here
Electricity Fraud Alert - फोटो : Istock

हाल ही में बिजली के उपभोक्ताओं को यह चेतावनी दी गई है कि इन दिनों एक खास तरह का फर्जी मैसेज तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। मैसेज में बिजली मंत्रालय के लेटरहेड पर एक खास तरह का फोन नंबर लिखा हुआ है।

Electricity Bill Fraud Message Circulating On Social Media Check All Details Here
Electricity Fraud Alert - फोटो : Istock

इसके अलावा इस पर यह भी लिखा गया है कि बिजली उपभोक्ताओं को एक निश्चित समय के भीतर अपने बिल को जमा करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में उनके बिजली को काट दिया जाएगा।

Investment Tips: 2 साल में महिलाओं को अमीर बना देगी सरकार की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहे ये जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity Bill Fraud Message Circulating On Social Media Check All Details Here
Electricity Fraud Alert - फोटो : Istock

गौर करने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा यह लेटरहेड नकली है। इसमें कई तरह की गलतियां हैं। इसके अलावा पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस मैसेज को फर्जी बताया है।

विज्ञापन
Electricity Bill Fraud Message Circulating On Social Media Check All Details Here
Electricity Fraud Alert - फोटो : Istock

ऐसे में आपको भूलकर भी इस तरह के मैसेज के झांसे में नहीं फसना है। आपको अपनी बैंकिंग या पर्सनल डिटेल्स कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed