ABY: केंद्र और राज्य सरकारें गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। किसी सरकारी योजना के तहत लोगों को सब्सिडी जैसी चीजें दी जा रही हैं, तो किसी योजना में आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकारें इन योजना पर काफी पैसे खर्च कर रही हैं। सरकार का मकसद इन योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। ऐसी एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इसके तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है, जिसके लिए पात्र होना जरूरी है। आपको इस खबर में बताते हैं कि कौन-कौन लोग आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हो सकते हैं।
ABY: क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? जानिए क्या है पात्रता, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या मिलता है लाभ
दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के तहत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड की मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक अपना मुफ्त में इलाज करा सकता है।
पात्रता के लिए क्या है जरूरी
इस योजना के लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। पात्रता सूची में आने वाले सभी लोगों को इसका फायदा मिलता है। आयुष्मान भारत योजना का उन लोगों को लाभ मिलता है, जिनकी आय बहुत कम है। इसके साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को इसका फायदा दिया जाता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को मिलता है, जिनका घर कच्ची दीवार और कच्ची छत वाला है। जिनके परिवार में 16- 59 साल की आयु के बीच कोई सदस्य नहीं है, वो भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
LIC Jeevan Azad Plan: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, लोगों के बीच है खूब मांग, जानिए क्या है इसकी खासियत
इसके अलावा आदिवासी एससी/एसटी, भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी मजदूर या ऐसा परिवार जिसमें दिव्यांग सदस्य है। जिन परिवार में शारीरिक रूप से सक्षम कोई वयस्क सदस्य नहीं है, उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का मिलता है।
Aadhaar Card Update: क्या आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर? हो सकती है जेल, घर बैठे ऐसे करें चेक
ऐसे बननाएं कार्ड
अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें
इसके बाद आप अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाएा और आपकी पात्रता भी चेक की जाएगी
अब जब जांच सही पाई जाती है, तो आवेदन कर दिया जाता है।