Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? जानें पात्रता चेक करने से लेकर आवेदन तक का तरीका

Tue, 17 Dec 2024 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Dec 2024 02:38 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
Ayushman bharat yojana eligibility criteria and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria and Registration Process in Hindi: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो लाभ ले सकते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्ड धारक इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का हर साल मुफ्त इलाज करवा सकता है। मरीज के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान बनवाने के लिए पात्र होते हैं और इस कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Ayushman bharat yojana eligibility criteria and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन पात्र है? ऐसे कर सकते हैं चेक:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें, ताकि बाद में आवेदन करने में दिक्कत न आए
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
Ayushman bharat yojana eligibility criteria and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां पर भर दें
  • फिर आपको वेरिफाई पर क्लिक करना है और आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman bharat yojana eligibility criteria and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब आपको पहले स्कीम चुननी है और इसके बाद अपना राज्य चुन लें
  • फिर आपको 'सब स्कीम' चुननी है और साथ ही अपना जिला
  • अब आपको 'सर्च बाय' में जाकर कोई एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आधार चुन सकते हैं और फिर अपना आधार नंबर भरकर कैप्चा भी दर्ज करें
  • इसके बाद आखिर में सर्च पर क्लिक करें जिसके बाद आपको पात्रता के बारे में पता चल जाएगा
विज्ञापन
Ayushman bharat yojana eligibility criteria and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • जो लोग पात्र हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दो तरीके में से एक चुन सकते हैं
  • पहले तरीके में आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • जबकि, दूसरे तरीके में आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है और यहां से आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed