Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर तबकों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत भारत सरकार देश में बड़े पैमाने पर लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के अंतर्गत जोड़ना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आपका एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से आप केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के तहत आपको मिलती हैं ये विशेष सुविधाएं, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन