फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: यहां जानें कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Sat, 10 Feb 2024 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Feb 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Apply Process For Ayushman Card
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

Ayushman Bharat Yojana Benefits: अगर आप देखेंगे तो कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। जैसे- राशन, बीमा, आवास, पेंशन, रोजगार, शिक्षा के अलावा कई ऐसी योजनाएं भी हैं जिनमें आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है और वो भी पूरे पांच लाख रुपये तक का। ऐसे में अगर आप भी इस स्वास्थ्य योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन पात्र लोग और कैसे इस आयुष्मान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: Apply Process For Ayushman Card
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

पहले पात्रता चेक करें:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक करें
  • इसके लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां जाकर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें
Ayushman Bharat Yojana: Apply Process For Ayushman Card
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा कोड बॉक्स में दर्ज करें
  • अब आपको जनरेट ओटीपी वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Apply Process For Ayushman Card
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब जो आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है, उसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद अपना प्रांत चुनें और फिर अपना जिला भी चुन लें
  • फिर आपको अपना नाम, पिता का नाम और बाकी जानकारियां यहां भरनी हैं
  • अब आप देखेंगे कि आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Apply Process For Ayushman Card
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

पात्र हैं तो आवेदन करें:-

  • अब अगर आप पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी को आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे दूसरे जरूरी दस्तावेज और उनकी कॉपी दें
  • फिर आपके दस्तावेज वेरिफाई होंगे और पात्रता चेक होगी
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed