फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: इन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन, अभी जान लेंगे तो फिर नहीं होगी दिक्कत

Wed, 30 Nov 2022 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Nov 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Registration May Be Cancelled Know Reasons Full Details
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेशों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार देशवासियों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इनमें, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, रोजगार जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। वहीं, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस योजना में आवेदन करके आप भी मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं, लेकिन आपको आवेदन के समय कुछ बातों का ध्यान रखना है। वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें आवेदन के समय ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Card Registration May Be Cancelled Know Reasons Full Details
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड का फायदा

  • आवेदन रद्द होने के कारण जानने से पहले ये जान लें कि आखिर आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है। दरअसल, अगर आपका आयुष्मान कार्ड बनता है, तो फिर आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में जरूरतमंद लोगों के लिए ये किसी संजीवनी बूटी से कम नजर नहीं आता।
Ayushman Bharat Card Registration May Be Cancelled Know Reasons Full Details
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

नंबर 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए आपको सबसे पहली बात ये ध्यान रखनी है कि अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। अगर कोई गलत तरीके से या आपसे ये कहता है कि वो अपात्र होने पर भी आपका आवेदन कर देगा, तो ऐसा नहीं हो सकता है और आपका आवेदन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Registration May Be Cancelled Know Reasons Full Details
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको एक फॉर्म भरना होता है। इसमें आवेदक की जरूरी जानकारियां, जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारियां मांगी जाती हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Registration May Be Cancelled Know Reasons Full Details
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
  • ऐसे में आपको ध्यान देना है कि अपनी हर एक जानकारी सही दें। वरना आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है। जैसे- आधार कार्ड और फॉर्म में नाम अलग-अलग न हो, आधार नंबर में गलती न हो आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed