Ayushamn Card Eligibility: केंद्र सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में क्या आप जानते हैं? इस कार्ड को बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushamn Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? कंफ्यूजन दूर करें और यहां करें चेक
Ayushamn Card Ka Eligibility Criteria Kya Hai: क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं? तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं भी या नहीं।
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड वे लोग बनवा सकते हैं:-
- जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग पीएफ के सदस्य नहीं हैं
- जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
- जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि
कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड की पात्रता?
स्टेप 1
- अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
- तो इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmjay.gov.in/ पर जाना है
स्टेप 2
- फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपसे यहां पर कुछ जानकारियां मांगी जाती हैं जिन्हें भर दें
- अब आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
ऑफलाइन भी पात्रता चेक करवा सकते हैं
- आप अपनी पात्रता ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर संबंधित अधिकारी आपको चेक करके बता सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं