PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के मौके पर इस योजना को शुरू करके लोगों को लाभ देने का काम किया गया।
PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलते हैं 15000 रुपये और किसे मिलता है लोन? आवेदन से पहले यहां जानें सबकुछ
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ किसे मिलता है और किसे नहीं?
कौन-कौन लोग हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र?
इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है जिनकी सूची नीचे दी गई है:-
- जो अस्त्रकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तराशने वाले
- जो लोग मूर्तिकार हैं
- धोबी और दर्जी
- जो ताला बनाने वाले हैं
- फिशिंग नेट निर्माता
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- अगर आप मालाकार हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो लोग राजमिस्त्री हैं
योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना में आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
- इस ट्रेनिंग में आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
- इस योजना के तहत आपको लोन भी दिया जाता है, जो सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाया जाता है
- इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
- फिर आपको अतिरिक्त लोन 2 लाख रुपये का भी मिल सकता है, जो 30 महीनों के लिए मिलता है
नोट:- योजना के तहत मिलने वाले ये सभी लाभ सिर्फ योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलते हैं।