फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AXIS Bank Net Banking: बड़ा आसान है नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना, ये रहा प्रोसेस

Tue, 10 May 2022 02:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 May 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
AXIS Bank How to Register for net banking in Axis Bank know the process
How to Register for net banking in Axis Bank - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेट बैंकिंग आने के बाद हमारे कई काम आसान बन गए हैं। पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों को कराने के लिए बैंक में विजिट करने पर हमारा घंटों का समय बर्बाद होता था। वहीं इंटरनेट बैंकिंग आने के बाद बैकिंग से जुड़े कई काम महज कुछ मिनटों में हो जाते हैं।  आज कई बैंक अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कई सर्विस ऑफर कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप एक्सिस बैंक की नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक हैं और आपके पास नेट बैंकिंग का एक्सेस नहीं है, तो इस स्थिति में आपका काफी समय बैंकिंग से जुड़े काम करने में बर्बाद हो जाता होगा। ऐसे में आप एक्सिस बैंक की नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आप घर बैठे इस काम को आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

AXIS Bank How to Register for net banking in Axis Bank know the process
How to Register for net banking in Axis Bank - फोटो : Istock

अगर आपके पास एक्सिस बैंक की नेट बैंकिंग है। ऐसे में आपको लॉगिन करने के लिए 9 डिजिट की कस्टमर आईडी की जरूरत होती है। ये आईडी आपको वेलकम लेटर और चेकबुक में मिल जाएगी। इसके अलावा जो वेलकम लेटर आपको मिलता है। उसमें पासवर्ड भी अंकित रहता है।

AXIS Bank How to Register for net banking in Axis Bank know the process
How to Register for net banking in Axis Bank - फोटो : Istock

वहीं अगर आपके पास कस्टमर आईडी नहीं है। इस स्थिति में आप 5676782 पर CUSTID एसएमएस करके अपनी कस्टमर आईडी के बारे में पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AXIS Bank How to Register for net banking in Axis Bank know the process
How to Register for net banking in Axis Bank - फोटो : istock

नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फर्स्ट टाइम यूजर पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको कस्टमर आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है। अगर आपके पास डेबिट कार्ड है। इस स्थिति में आपसे डेबिट कार्ड की डिटेल्स को दर्ज करना है। वहीं अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है। ऐसे में आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को दर्ज करना है यूनिक लिंक पाने के लिए। 

विज्ञापन
AXIS Bank How to Register for net banking in Axis Bank know the process
How to Register for net banking in Axis Bank - फोटो : istock

इन प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप ओटीपी दर्ज करके नए पासवर्ड को सेट अप कर सकेंगे। इसके बाद आपको लॉगिन करना है। आप कस्टमर आईडी और डेबिट कार्ड डिटेल्स को दर्ज करके नेट बैंकिंग के लिए लॉगिन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed