फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card Alert: पंजीकरण करवाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Wed, 03 Aug 2022 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Avoid These Mistakes While E Shram Card Registration Otherwise Bank Account Money May Empty
e-Shram Card Fraud: ई-श्रम कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड - फोटो : Amar Ujala

e-Shram Card Fraud: राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बीमा और आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना चल रही है। इस योजना का संचालन श्रम मंत्रालय के जरिए किया जाता है। इसमें जो कामगार असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और जो पात्र होते हैं उनका ई-श्रम कार्ड बनाया जाता है। इसके लिए आपको आवेदन करना होता है, लेकिन अगर आप योजना के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, वरना आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं। दरअसल, जालसाज लोगों को इस योजना की आड़ में ठगने का काम कर रहे हैं। इसलिए आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Avoid These Mistakes While E Shram Card Registration Otherwise Bank Account Money May Empty
e-Shram Card Fraud: ई-श्रम कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड - फोटो : istock

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-

नकली वेबसाइट से सावधान

  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जालसाजों ने फर्जी वेबसाइट तक तैयार कर रखी हैं, जो असली नहीं होती। अगर आप ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि जिस वेबसाइट से आप कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं वो आधिकारिक वेबसाइट हो।
Avoid These Mistakes While E Shram Card Registration Otherwise Bank Account Money May Empty
e-Shram Card Fraud: ई-श्रम कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड - फोटो : istock

अनजाने लिंक्स से सावधान

  • आपको अनजाने लिंक और मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जालसाज आपको पहले अनजाने लिंक भेजते हैं। फिर इनकी आड़ में आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इन लिंक्स पर कभी क्लिक न करें, और न ही अपनी कोई जानकारी यहां शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These Mistakes While E Shram Card Registration Otherwise Bank Account Money May Empty
e-Shram Card Fraud: ई-श्रम कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड - फोटो : istock

फर्जी कॉल्स से बचकर

  • जब आप ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवाने जाते हैं, तो ये आपको इसके बाद फर्जी कॉल करते हैं। इनके जरिए ये आपसे किसी बहाने से बैंकिंग जानकारी मांगकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए इन फर्जी कॉल्स से बचकर रहें।
विज्ञापन
Avoid These Mistakes While E Shram Card Registration Otherwise Bank Account Money May Empty
e-Shram Card Fraud: ई-श्रम कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड - फोटो : istock

दस्तावेजों का रखें ध्यान

  • आवेदन के समय ये सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज ठीक हाथों में जा रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथ में अपने दस्तावेज न दें। वहीं, दस्तावेज की असली कॉपी शेयर करने से भी बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed