आज के इस बाजारवादी दौर में पैसे कमाने के साथ साथ उसका सही ढंग से इस्तेमाल करना काफी जरूरी है। कई लोग अपनी कमाई के पैसों का ठीक ढंग से प्रबंधन नहीं कर पाते हैं। इस कारण पैसों की बचत नहीं होती है। कई लोगों की यह धारणा होती है कि अच्छी कमाई है तो बचत तो अपने आप ही हो जाएगी। यह एक गलत मानसिकता है। अगर आपके पास वित्तीय प्रबंधन की समझ नहीं है तो आपकी आय भी बेकार हो सकती है। फिजूलखर्ची करना, बिना रिसर्च किए कहीं पर पैसों को निवेश कर देना या किसी से कर्ज लेकर उस पर अतिरिक्त ब्याज दर देना ये सब ऐसी नसमझियां हैं, जो आपकी आर्थिक नींव को खोखला करने का दम रखती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन फाइनेंशियल गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कंगाल कर सकती हैं।
Financial Mistakes: इन फाइनेंशियल गलतियों को करने से कंगाल हो सकते हैं आप, जरूर जान लें ये बातें
फिजूलखर्ची करना, बिना रिसर्च किए कहीं पर पैसों को निवेश कर देना या किसी से कर्ज लेकर उस पर अतिरिक्त ब्याज दर देना ये सब ऐसी नसमझियां हैं, जो आपकी आर्थिक नींव को खोखला करने का दम रखती हैं।
फिजूलखर्ची
आपको बाजार के प्रभाव में आकर गैर जरूरी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर होने वाली सेल के प्रभाव में आकर नए गैजेट्स या स्मार्टफोन को बिना जरूरत के खरीदना आपके बजट को खत्म कर सकता है। किसी भी चीज की खरीदारी करने से पहले यह सवाल जरूर करें कि ये आपकी चाहत है या जरूरत।
Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
बजट बनाएं
अगर आप महीने का बजट नहीं बनाते हैं तो आपको इस बारे में पता नहीं चल पाएगा कि आपकी आय किस जगह खर्च हो रही है। इस कारण आपको हर महीने अपनी आय और खर्च का प्लान बनाना जरूरी है।
PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां
इंश्योरेंस
जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति, गाड़ी आदि चीजों का इंश्योरेंस लेना जरूरी है। अगर आपने इन चीजों का बीमा नहीं ले रखा है तो किसी अप्रत्याशित घटना होने पर एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
50:30:20 का फॉर्मूला
50:30:20 के फॉर्मूले में आपको अपनी सैलरी का 50 फीसदी हिस्सा जरूरतों पर खर्च करना है। 30 फीसदी हिस्से को अपनी इच्छाओं पर वहीं बाकि बचे 20 फीसदी हिस्सों को अपनी सेविंग्स पर खर्च करना है। इस तरह आप अच्छी जिंदगी जीते हुए बचत भी कर सकेंगे।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़