Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: एटीएम से महीने में कितनी बार निकाल सकते हैं फ्री कैश? यहां जानें नियम

Fri, 06 Nov 2026 02:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

  • ATM Free Cash Withdrawal Limit: लगभग हर बैंक के एटीएम से हर महीने कम से कम 5 फ्री कैश ट्रांजैक्शन मिलते हैं
  • दूसरे बैंक के एटीएम पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा है

विज्ञापन
ATM Free Cash Withdrawal Limit: How Many Times Can You Withdraw Money Without Charges
ATM से फ्री कैश निकालने की लिमिट? - फोटो : Amar Ujala AI

ATM Free Cash Withdrawal Limit: आज के समय में ज्यादातर लोग कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। कभी घर के खर्च के लिए पैसे चाहिए होते हैं, तो कभी अचानक किसी जरूरी काम के लिए कैश निकालना पड़ता है। ऐसे में कई बार लोग एक महीने में कई बार एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बैंक हर महीने एटीएम से पैसे निकालने की एक फ्री लिमिट तय करते हैं? 



इस लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर आपके खाते से अतिरिक्त चार्ज कट सकता है। इसलिए एटीएम का इस्तेमाल करने से पहले फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा जानना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ATM Free Cash Withdrawal Limit: How Many Times Can You Withdraw Money Without Charges
ATM से फ्री कैश निकालने की लिमिट? - फोटो : AI Generated

अपने बैंक के एटीएम से कितनी बार निकाल सकते हैं फ्री पैसे?

  • भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के नियमों के मुताबिक, सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम से हर महीने कम से कम 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है
  • इसका मतलब है कि आप अपने बैंक के एटीएम से महीने में कम से कम 5 बार बिना अतिरिक्त एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज दिए कैश निकाल सकते हैं
  • हालांकि, यह न्यूनतम सीमा है
ATM Free Cash Withdrawal Limit: How Many Times Can You Withdraw Money Without Charges
ATM से फ्री कैश निकालने की लिमिट? - फोटो : AI Generated
  • बैंक अपने ग्राहकों को इससे ज्यादा फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा भी दे सकते हैं
  • अपने बैंक के एटीएम पर बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट जैसी नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं भी लगभग मुफ्त ही रहती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Free Cash Withdrawal Limit: How Many Times Can You Withdraw Money Without Charges
ATM से फ्री कैश निकालने की लिमिट? - फोटो : AI Generated

दूसरे बैंक के एटीएम से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे?

  • अगर आप अपने बैंक के बजाय किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा अलग होती है
  • नियमों के तहत दूसरे बैंक के एटीएम पर ग्राहकों को शहर के आधार पर फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं
विज्ञापन
ATM Free Cash Withdrawal Limit: How Many Times Can You Withdraw Money Without Charges
ATM से फ्री कैश निकालने की लिमिट? - फोटो : Adobe Stock
  • मेट्रो शहरों में महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं
  • जबकि, नॉन-मेट्रो शहरों में महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं
  • यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन ट्रांजैक्शन में कैश निकालना, बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाएं भी शामिल होती हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed