Atal Pension Yojana Registration Process: अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। एक अच्छा निवेश आपके पैसों को कम समय में काफी अच्छे से ग्रो कर सकता है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जहां बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में आपको अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहिए। अटल पेंशन योजना इन्वेस्टमेंट के लिए एक शानदार विकल्प है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2015 में की गई थी। इस स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में, जिसमें निवेश करके आप अपने बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।
Atal Pension Yojana: बुढ़ापे का सहारा बनेगी सरकार की ये स्कीम, 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन