फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

APY: पति-पत्नी मिलकर करें 420 रुपये का निवेश, जीवन भर दोनों को मिलेगी दस हजार रुपये की पेंशन

Tue, 20 Sep 2022 09:50 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Husband and Wife will get monthly ten thousand pension after investing in this scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock

Atal Pension Yojana: एक समृद्ध भविष्य की कल्पना हम सभी लोग करते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों को वृद्धावस्था में कई तरह के आर्थिक संकट घेरने लगते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में अगर आप अपने वृद्धावस्था के जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इसमें आप और आपकी पत्नी दोनों साथ मिलकर निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश करने के बाद जब दोनों की उम्र 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद दोनों लोगों को पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी। भारत में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से - 

Atal Pension Yojana: Husband and Wife will get monthly ten thousand pension after investing in this scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

अटल पेंशन योजना में व्यक्ति 18 से 40 साल के बीच ही आवेदन कर सकता है। इस स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी।

Atal Pension Yojana: Husband and Wife will get monthly ten thousand pension after investing in this scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

अगर आप 18 वर्ष की आयु में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने अटल पेंशन योजना में 210 रुपये का निवेश करना होगा। आपकी उम्र जब 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Husband and Wife will get monthly ten thousand pension after investing in this scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : pixabay

वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आप दोनों को मिलकर इस स्कीम में (210 + 210) 420 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं जब आपकी और आपकी पत्नी की उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद दोनों को 5000 + 5000 = 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Husband and Wife will get monthly ten thousand pension after investing in this scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : iStock

अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed