Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना: बीच में बंद कराते हैं खाता तो कितने पैसे मिलेंगे वापस? जानें पूरा नियम

Wed, 11 Nov 2026 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
  • अगर कोई खाताधारक बीच में ही इस योजना से बाहर निकलना चाहता है, तो उसके लिए भी नियम तय हैं

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Money Will You Get Back If You Exit Before 60?
अटल पेंशन योजना का खाता बंद करवाने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए लोग नौकरी के साथ-साथ अलग-अलग पेंशन योजनाओं में निवेश करते हैं। केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना भी इसी उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना में व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से नियमित योगदान करना होता है। इसके बदले 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने तय पेंशन मिलती है।



हालांकि, कई बार आर्थिक परेशानी या दूसरी जरूरतों के कारण लोग बीच में ही योजना बंद कराने के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि अगर अटल पेंशन योजना का खाता समय से पहले बंद करा दिया जाए, तो जमा किए गए पैसों का क्या होगा? क्या पूरी रकम वापस मिलती है या कुछ पैसा कट जाता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana: How Much Money Will You Get Back If You Exit Before 60?
अटल पेंशन योजना का खाता बंद करवाने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

बीच में अटल पेंशन योजना से नाम वापस कैसे लें?

पहला स्टेप

  • अगर आप किसी कारण अपना नाम अटल पेंशन योजना से वापस लेना चाहते हैं तो आप ले सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले उस बैंक शाखा में जाएं, जहां से आपने अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाया था
  • वहां संबंधित बैंक अधिकारी को बताएं कि आप योजना से अपना नाम वापस लेना चाहते हैं
Atal Pension Yojana: How Much Money Will You Get Back If You Exit Before 60?
अटल पेंशन योजना का खाता बंद करवाने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद बैंक अधिकारी सिस्टम में आपकी जानकारी चेक करते हैं आपसे योजना से नाम जुड़वाते हुए दी गई रसीद मांग सकते हैं
  • अब बैंक की ओर से आपके खाते और आवेदन का सत्यापन किया जाता है
  • सबकुछ सही होने पर आपका नाम योजना से हटा दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Money Will You Get Back If You Exit Before 60?
अटल पेंशन योजना का खाता बंद करवाने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना का खाता बंद कराने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं?

  • अगर कोई खाताधारक अपनी मर्जी से 60 साल की उम्र से पहले अटल पेंशन योजना छोड़ता है
  • तो उसे अपने जमा किए गए योगदान और उस पर हुई कमाई की रकम वापस मिलती है
  • हालांकि, इसमें सरकार की ओर से किया गया योगदान और उस पर मिला ब्याज वापस नहीं दिया जाता है
  • इसलिए योजना बंद कराने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके खाते में कुल कितनी रकम जमा है और उसमें आपका योगदान कितना है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Money Will You Get Back If You Exit Before 60?
अटल पेंशन योजना का खाता बंद करवाने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब तक मिल जाते हैं पैसे वापस?

  • अटल पेंशन योजना से अपना नाम हटवाने के बाद आपको जो पैस मिलने होते हैं, वो आपके बैंक खाते में भेजे जाते हैं
  • ये पैसे आपके बैंक खाते में 3 से 4 कार्य दिवस में आपके बैंक खाते में आ सकते हैं
  • हालांकि, कई मामलों में अधिक समय भी लग सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed