फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना में कौन जुड़ सकता है? पात्रता से लेकर पेंशन तक जानें सभी जरूरी बातें

Sat, 12 Sep 2026 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:13 AM IST
सार

अटल पेंशन योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र के भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं। कई अन्य पात्रताएं भी हैं जिनके बारे में आप येां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Check Eligibility, Pension Benefits and Important Rules
अटल पेंशन योजना - फोटो : Amar Ujala AI

लोगों को भविष्य में या बुढ़ापे में आर्थिक रूप से दिक्कतें न हो। इसके लिए नियमित आमदनी के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में अटल पेंशन योजना भी शामिल है। ये योजना खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।



भारत सरकार ने इसे 1 जून 2015 को शुरू किया था। इस योजना को Pension Fund Regulatory and Development Authority यानी PFRDA संचालित करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है? चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना की पात्रता से लेकर मिलने वाले लाभ तक...

Atal Pension Yojana: Check Eligibility, Pension Benefits and Important Rules
अटल पेंशन योजना - फोटो : Amar Ujala

कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?

  • अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • इसके साथ भारतीय नागरिक के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है
Atal Pension Yojana: Check Eligibility, Pension Benefits and Important Rules
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग नहीं जुड़ सकते इस योजना से?

  • 1 अक्तूबर 2022 से जो व्यक्ति आयकरदाता है या रहा है
  • वो नया अटल पेंशन योजना का अकाउंट नहीं खोल सकता
  • इसलिए योजना में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Check Eligibility, Pension Benefits and Important Rules
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock

60 साल के बाद कितनी मिलेगी पेंशन?

  • अटल पेंशन योजना में आपको कितनी पेंशन मिलेगी ये आपको खुद चुनना होता है
  • जैसे- 1000 रुपये महीना, 2000 रुपये महीना, 3000, 4000 या 5000 रुपये महीने की पेंशन में से कौन सा प्लान चाहिए
  • आप बैंक जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Check Eligibility, Pension Benefits and Important Rules
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock

कितना निवेश करना होता है?

  • अटल पेंशन योजना में निवेश आवेदनकर्ता की उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से होता है
  • जैसे- 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए 18 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होता है
  • जबकि, 5000 रुपये वाली पेंशन के लिए 30 साल के व्यक्ति का हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed