फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने का ये है सही तरीका, यहां जान लें प्रोसेस वरना हो सकता है फ्रॉड

Fri, 05 Jul 2024 01:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
How To Do eKYC In Ration Card Know Complete Process Here
ration card kyc new - फोटो : Amar Ujala

Ration Card e-KYC: देश में हर साल बड़ी संख्या में लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। देश की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है। इस कारण इन लोगों को खाने पीने से जुड़ी चीजों का इंतजाम करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ दे रही है। यह लाभ देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कोविड के समय से ही दिया जा रहा है। अगर आप भी भारत सरकार की मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की सुविधा का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर सरकार ने डेडलाइन जारी कर रखी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप राशन कार्ड में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं?

How To Do eKYC In Ration Card Know Complete Process Here
ration card e kyc new - फोटो : Amar Ujala

आपको बता दें कि सरकार ने राशन कार्ड में ई-केवाईसी करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 तय की थी। इस तारीख को अब बढ़ाकर 30 सितंबर, 2024 कर दिया गया है। ऐसे में आपको 30 सितंबर से पहले अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। 

How To Do eKYC In Ration Card Know Complete Process Here
निशुल्क राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला

राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए आपको नजदीकी राशन की दुकान पर जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Do eKYC In Ration Card Know Complete Process Here
निशुल्क राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला

राशन की दुकान पर उन सभी लोगों को जाना होगा, जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। इसके बाद राशन डीलर से मिलकर आपको बताना होगा कि आप राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने आए हैं। 

विज्ञापन
How To Do eKYC In Ration Card Know Complete Process Here
ration fraud card new - फोटो : Amar Ujala

इस दौरान आपको राशन कार्ड, उसकी कॉपी और आधार कार्ड की कॉपी अपने पास रखनी है। राशन डीलर Pos मशीन में सभी सदस्यों का फिंगरप्रिंट लेकर ई-केवाईसी कर देगा। ध्यान दें राशन कार्ड में ई-केवाईसी कराने की यह सही प्रक्रिया है। अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपको कॉल या एसएमएस करके राशन कार्ड की ई-केवाईसी करने के लिए कहता है और ओटीपी मांगता है तो सावधान हो जाएं। यह एक तरह का फ्रॉड भी हो सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed