Voting Without Voter Id Card: आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इससे पहले पहला चरण के मतदान हो चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है।
Bengal Election Voting: बिना वोटर आईडी कार्ड के भी कर सकते हैं मतदान, जानें ये काम की बात
West Bengal Assembly Election 2026: अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कही गुम हो गया है या आपको मिल नहीं रहा है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी मतदान कर सकते हैं। बशर्ते आपका नाम वोटिंग लिस्ट में हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना वोटर आईडी कार्ड कैसे कर सकते हैं मतदान?
- अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना या गुम हो गया है, तो भी आप मतदान कर सकते हैं
- आपको मतदान केंद्र पर वोटर आईडी कार्ड की जगह वो डॉक्यूमेंट लेकर जाना होता है, जो वोटिंग के लिए मान्य होता है
- आगे आप उन डॉक्यूमेंट की लिस्ट देख सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप मतदान करने के लिए कर सकते हैं
वोटर आईडी कार्ड न होने पर मतदान के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक
- सरकारी कर्मचारी का फोटो सहित सर्विस आईडी कार्ड
- एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (मनरेगा) जॉब कार्ड
- श्रम मंत्रालय की ओर से तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- फोटो सहित पेंशन डॉक्यूमेंट
- सांसद और विधायक या विधान परिषद सदस्य का आधिकारिक पहचान पत्र
नोट:- इनमें से किसी भी एक डॉक्यूमेंट को मतदान केंद्र पर संबंधित अधिकारी को दिखाकर आप अपना वोट डाल सकते हैं।
क्या इन डॉक्यूमेंट से हर कोई कर सकता है मतदान?
- नहीं, हर कोई ऊपर बताई गई डॉक्यूमेंट लिस्ट में से किसी को भी दिखाकर मतदान नहीं कर सकता है
- जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में होता है सिर्फ वे ही इस तरह से वोट डाल सकते हैं
- जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकते, फिर चाहे उनके पास वोटर आईडी कार्ड ही क्यों न हो