{"_id":"69f0b9c8dec308bbcb0796ea","slug":"lpg-cylinder-safety-code-what-do-a-26-or-d-26-mean-don-t-ignore-this-expiry-sign-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: सिलेंडर की पट्टी पर लिखे 'D-26' या 'A-26' का सही मतलब क्या है? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: सिलेंडर की पट्टी पर लिखे 'D-26' या 'A-26' का सही मतलब क्या है? यहां जानें
Tue, 28 Apr 2026 07:14 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:14 PM IST
सार
LPG Cylinder Expiry Date: अक्सर लोगों सिलिंडर पर लिखे कोड्स को देखकर दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। आइए इस लेख में सिलिंडर पर लिखे A-26 जैसे कोड्स का मतलब आसान भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर पर लिखे कोड्स का मतलब
- फोटो : AI
इन दिनों देशभर में LPG गैस की किल्लत बढ़ गई है। ऐसे में लोग सिलिंडर से जुड़ी हर बारीक से बारीक जानकारी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि सिलेंडर पर जो 'A-26', 'B-27' या 'D-26' जैसा कोड्स लिखे होते हैं उसका क्या मतलब होता है?
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
कोड्स में लिखे अक्षरों (A, B, C, D) का मतलब
- A (जनवरी से मार्च) - अगर कोड 'A' से शुरू होता है, तो इसका मतलब है कि सिलेंडर की टेस्टिंग साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में होनी है।
- B (अप्रैल से जून) - 'B' अक्षर दूसरी तिमाही यानी अप्रैल, मई और जून के महीनों को दर्शाता है।
- C (जुलाई से सितंबर) - तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच टेस्टिंग की समय सीमा को 'C' से लिखा जाता है।
- D (अक्टूबर से दिसंबर) - साल के आखिरी तीन महीनों (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए 'D' कोड का इस्तेमाल किया जाता है।
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
नंबरों (जैसे 26 या 27) का क्या है अर्थ?
- अक्षर के बाद लिखे दो अंक उस साल (Year) को दर्शाते हैं जिसमें सिलेंडर को अनिवार्य जांच के लिए प्लांट वापस जाना है।
- उदाहरण के तौर पर 'D-26' का मतलब है कि सिलेंडर की सुरक्षा जांच साल 2026 की आखिरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में होनी अनिवार्य है।
- अगर वर्तमान तारीख कोड में लिखे साल से आगे निकल चुकी है, तो उस सिलेंडर का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
एक्सपायर्ड सिलेंडर मिलने पर क्या करें?
- अगर डिलीवरी बॉय ऐसा सिलेंडर लाता है जिसकी टेस्टिंग की तारीख निकल चुकी है, तो उसे तुरंत वापस कर दें।
- अपनी गैस एजेंसी को फोन कर इस बारे में बताएं और सुरक्षित, नया सिलेंडर भेजने की मांग करें।
- समय सीमा खत्म होने के बाद सिलेंडर की धातु कमजोर हो सकती है, जिससे गैस लीकेज या ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
सिलेंडर लेते समय अन्य जरूरी सावधानियां
- सुनिश्चित करें कि सिलेंडर की प्लास्टिक सील और ढक्कन पर लगी धागे वाली सील पूरी तरह सुरक्षित और बंद है।
- डिलीवरी मैन से कहें कि वह आपके सामने ही कांटे पर सिलेंडर का वजन करके दिखाए ताकि गैस चोरी से बचा जा सके।
- कभी भी सिलिंडर लेने से पहले उसपर लिखे कोड्स जरूर चेक करें।