फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Area 51: क्या एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा अमेरिका? जानिए क्या है रहस्य

Fri, 30 Jun 2023 12:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Area 51 Kya Hai, Mystery of area 51 in Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट - फोटो : iStock

Area 51 Kya Hai: "दो संभावनाएं हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या हम नहीं ये दोनों ही काफी डरावनी हैं।" मशहूर साइंस फिक्शन लेखक सर ऑर्थर सी क्लार्क द्वारा कही गई ये बात एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ को लेकर जेहन में कई सवाल पैदा करती है। परग्रही जीवन को लेकर पिछले लंबे समय से खोजबीन जारी है। हालांकि, उनके अस्तित्व की पहेली को लेकर अभी तक कोई हल नहीं निकला है। वहीं समय समय पर लोगों द्वारा अज्ञात उड़न तश्तरियों और एलियंस को देखने का दावा किया जाता रहा है। एलियंस की जब बात आती है। ऐसे में साल 1947 में अमेरिका के रोजवेल की घटना का जिक्र सबसे पहले किया जाता है। कई लोगों का दावा है कि इस दौरान रोजवेल में एक यूएफओ क्रैश हुआ था। इस क्रैश में एलियंस का शव भी बरामद हुआ। लोगों के मुताबिक अमेरिकी सरकार ने एलियंस के शव और क्रैश हुए मलबे को किसी खास जगह पर छिपा दिया। कई लोगों का मानना है ये खास जगह कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 है। 

Area 51 Kya Hai, Mystery of area 51 in Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट - फोटो : iStock

लोगों के मुताबिक इस खास जगह पर अमेरिकी सरकार एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रही है। एरिया 51 अमेरिकी सेना की फैसिलिटी है, जो आपको रेगिस्तान के बीचों बीच मिलेगी। यह जगह किसी भी शहर से मीलों दूर है।

Area 51 Kya Hai, Mystery of area 51 in Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट - फोटो : Twitter: @rubenhofs

यहां पर आना ही सबसे बड़ी चुनौती है। किसी बाहरी शख्स का इस जगह पर आना बिल्कुल प्रतिबंध है। अगर कोई बाहरी शख्स एरिया 51 के आसपास भी दिखता है। ऐसे में उस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Area 51 Kya Hai, Mystery of area 51 in Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens
Aliens News - फोटो : iStock

कुछ सालों पहले मशहूर पॉडकास्टर जो रोगन के शो में बॉब लजार ने एरिया 51 को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया था। बॉब लजार ने बतया कि उन्होंने एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी पर रिसर्च किया। वे एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की कैसे रिवर्स इंजीनियरिंग की जा सकती है इस पर काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
Area 51 Kya Hai, Mystery of area 51 in Hindi Is America Reverse Engineering The Technology Of Aliens
Area 51 In Hindi - फोटो : Istock

वहीं आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में बताया गया है। एरिया 51 का पूरा क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमयी है। हालांकि, पहले ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। 1955 से पहले यहां पर लोग रहा करते थे लेकिन उसके बाद अमेरिकी सरकार ने अपने विशिष्ट प्रयोगों के लिए इस जगह को पूरी तरह खाली करवा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed